नारायणपुर – जे. पी. काँलेज नारायणपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के 2018 विज्ञान व कला के रिजल्ट में औसतन 60 प्रतिशत रहा. कला मेंअंजलि कुमारी ने 328 अंक लाकर दोनों संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त की. विज्ञान में राजीव कुमार और किसलय कौशिक ने 321 अंक लाकर नारायणपुर प्रखंड टॉपर रहा.महाबिधालय में कुल 840 छात्र-छात्राओं में 504 छात्रों ने सफलता हासिल की है.विज्ञान में 14 प्रथम श्रेणी में व 167 द्वितीय श्रेणी से एवं 29 तृतीय श्रेणी से उतीर्णता हासिल की है.

वहीं कला में 11 प्रथम श्रेणी 158 द्वितीय श्रेणी एवं 125 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की है. कला संकाय की टाँपर मधुरापुर बाजार निवासी मधुसुदन मिश्रा व माला देवी की पुत्री हैं जिन्होंने नारायणपुरा प्रखंड में कला में टाँपर बन गई है. दुसरी टाँपर बनी दिनेश शर्मा की अमीषा कुमारी व प्रिंस कुमार के पिता केदार शर्मा हैं. विज्ञान में टाँपर में राजीव कुमार पिता उपेन्द्र साह व किसलय कौशिक पिता सुशील यादव एवं मिथुन कुमार पिता कैलाश यादव है.

कला में प्रखंड टाँपर अंजली को बनने पर महाबिधालय प्राचार्य डा.बिभांशू मंडल, जिलापार्षद उषा मिश्रा, प्रखंड प्रमुख रिंकू यादव,मुखिया शांती देवी, भाजयुमों प्रदेश मंत्री भारतेंदु मिश्रा सहित अन्य ने बधाई दी है. टापर छात्रा अंजली ने सफलता का श्रेय महाबिधालय के प्राचार्य, माता पिता के साथ चाचा भारतेंदु मिश्रा को हमेशा प्रोत्साहित करने को लेकर बताया.टाँपर छात्रा अंजली ने पढलिखकर आगे बढकर आईपीएस बन कर समाज सेवा करना चाहती है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *