नवगछिया : भागलपुर जिले के वार्ड संघ ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. धरना प्रदर्शन वार्ड महासंघ के जिला अध्यक्ष सह वार्ड अध्यक्ष संघ खरीक इंजीनियर चंदन कुमार के अध्यक्षता में की गई.
धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को पंचायत व वार्ड में काम को धरातल पर लाने के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. वार्ड महासंघ के द्वारा मुख्य मांगो में सात निश्चय योजना को धरातल पर लाया जाए, सात निश्चय योजना की राशि खाते में नहीं आने कारण जनता में उदासीन, जिले में चौदवीं व 15 वित्तीय आयोग की राशि मुखिया के द्वारा बिना बैठक बुलाई राशि पंचायत में स्ट्रीट लाइट और सड़क में खर्च की गई है, जिसमें भारी लूट की संभावना है. जिले में हर ग्राम पंचायत बैठक की वीडियोग्राफी बनाकर उच्च पदाधिकारियों को भेजा जाए.

जिले में हर पंचायत के मुखिया पुत्र मुखिया पति मुखिया रिश्तेदार की कि मनमानी को रोका जाए. ग्रामसेवक पंचायत के मुखिया को पंचायत भवन में ही पंचायत को पंचायत योजना को चलाने के निर्देश दिया जाए. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वार्ड सभा में पारित करके व्यक्तियों को मिलना चाहिए. जिले के हर पंचायत में गरीब समाज जो एपीएल बीपीएल में नहीं है उस पर ध्यान दिया जाए. मुखिया के द्वारा वार्ड का मनरेगा के योजना के द्वारा फाइल नहीं खुलने के कारण रोजगार नहीं मिल पा रहा है पंचायत कक्षा अस्थाई समितियों का गठन हो. जिले की हर पंचायत को जल्द से जल्द भत्ता देने की मांग की गई इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, सज्जन भरद्वाज, सुनील अली अहमद, संजय चौधरी, मनोज ठाकुर सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य मौजूद थे.


