गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुस्लिम टोला के निकट बचाओ बचाओ के शोरगुल पर रविवार की रात्रि के लगभग आठ बजे गोपालपुर मुस्लिम टोला के दर्जनों ग्रामीणों के दौडने पर अपराधियों द्वारा आगे बढ़ने पर गोली मार देने की धमकी पर मुस्लिम टोला के ग्रामीण गिरीश जायसवाल के ईंट भट्ठा के निकट रुक गये और ग्रामीणों ने गोपालपुर पुलिस को इसकी सूचना दी.

ग्रामीणों की सूचना पर गोपालपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुँची. तब तक अपराधी निकल गये. मुस्लिम टोला के मो फरमूद, मो इस्लाम, मो सईद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग अपने अपने घरों में खाना पीना खा रहे थे कि बचाओ बचाओ की आवाज सुनाई पडा.आवाज सुनकर हमलोग पीछा करते हुए दौडे कि अपराधियों ने पीछा करने पर गोली मारने की धमकी दी.

जिस कारण हमलोग डर गये और पुलिस को सूचना दिया. ग्रामीणों के अनुसार अपराधियों द्वारा किसी का अपहरण कर हत्या करने की नियत से ले जाया जा रहा था. गाँव देखकर अपहृत द्वारा शोर मचाया जाने लगा. गोपालपुर पुलिस ने अगल बगल छानबीन किया. लेकिन कुछ पता नहीं चला. नवगछिया एसपी पंकज सिंहा के निर्देश पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर छापेमारी कर रहे हैं. इस घटना से आसपास के लोग काफी डरे व सहमे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *