नवगछिया : नवगछिया थाना अंतर्गत पकरा निवासी शंकर ठाकूर ने अपनी पुत्री की नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय से 05 – 07 – 17 को अपहरण कर लिए जाने का मामला नवगछिया थाना में दर्ज करवाया गया था.
Total Downloads: 83
जिसमें कि आरोपी पूर्णिया जिला के टिकापट्टी थाना अंतर्गत डुमरी निवासी कैलास मंडल के पुत्र प्रीतम कुमार, दिवाकर कुमार के द्वारा नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय मैं नाम लिखाने आई उनकी पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया था.

इसी मामले में नवगछिया पुलिस के द्वारा सोमवार को छात्रा को मकनपुर चौक से बरामद कर लिया गया है. वही इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मेवा दास टोला से अपहृत युवती को इस्माइलपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है और इस मामले में आरोपी शादीशुदा गांव के ही मदन ठाकुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि लड़की का अपहरण 10 मई को इसी वर्ष हुआ था.

