भागलपुर: आदित्य भूषण, आनंद चिकित्सालय रोड स्थित जयराम मारवाड़ी लेन में दिनदहाड़े मिहिर हीरो शोरूम कर्मी से हथियार दिखाकर सवा पांच लाख रुपये लूट लिए गए। घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है, जब शोरूम कर्मी बैंक में शोरूम के पैसे जमा करने जा रहे थे।

Whatsapp group Join

हैरत की बात यह है कि आनंद चिकित्सालय रोड जैसे व्यस्ततम इलाके से छह नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और इलाके के किसी व्यक्ति को भनक तक नहीं लगी। सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर और कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने घटनास्थल और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

मिरजानहाट निवासी पीड़ित मोटरसाइकिल शोरूम कर्मी रमेंद्र लाल ने बताया कि हर रोज की तरह वह सोमवार को शोरूम के पैसों को बैंक में जमा करने जा रहा था। सबसे पहले वह एचडीएफसी के मेन ब्रांच गया जहां से उसके पैसों को जमा नहीं करने की बात पर लौटा दिया गया। जिसके बाद वह पैसे जमा करने के लिए गुरुद्वारा रोड होते हुए एसबीआई के सूजागंज शाखा जाने लगा। रास्ते में ही आनंद चिकित्सालय रोड को गुरुद्वारा रोड से जोड़ने वाली गली में पहुंचा। जहां पहले से ही एक बाइक सवार उसकी ताक में खड़ा था। उसके इशारा करते ही सामने से दो अन्य मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग वहां पहुंच गए और उसकी मोटरसाइकिल को धक्का मारकर गिरा दिया। उनमें दो लोगों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। उसने पहले कर्मी के पास मौजूद बैग उन्हें सौंपने की बात कही। विरोध करने पर दोनों ने उसे गली में मौजूद दीवार पर धकेल उसके पेट में देशी पिस्टल सटा दिया और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। भागने के वक्त तीन मोटरसाइकिल पर छह लोग सवार थे। जबतक वह चिल्लाता सभी अपराधी गुरुद्वारा रोड की तरफ भाग निकले। उसने बताया कि घटना को इतनी तेजी में अंजाम दिया गया कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *