नवगछिया :- नवगछिया प्रखंड अंतर्गत के तेतरी पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में तेतरी निवासी सुबोध झा का घर मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे के आसपास में मिट्टी और खपरेल का बना हुआ घर धाराशाई हो गया .

जिसमें की वहां पर मौजूद 4 से 5 की संख्या में स्कूली बच्चे बाल – बाल बच गए. वहां पर एक बड़ा खतरा होने से बच गया. मालूम हो कि ये घर करीब 100 साल पूराना बताया जा रहा है. वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने कहा कि हम लोगों को रहने तक का घर नहीं रहा है.

अब हम लोग कैसे अपना जीवन यापन करेंगे बीपीएल सूची में रहते हुए भी सरकार के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया जा रहा है. पीड़ित परिवारों ने कहा कि करीब 20 से 25 हजार रूपए का नुकसान हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *