
बिहार होली की दो दिनों की छुटी होती हैं लेकिन चुकीं 11 को दूसरा शनिवार पर रहा हैं और 12 को रविवार तो 11 से लेकर 14 मार्च तक राज्य की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यानी चार दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे. 15 मार्च बुधवार को बैंक खुलेंगे. भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि होली को लेकर बिहार में दो दिनों का अवकाश है, जबकि कुछ अन्य राज्यों में होली का अवकाश एक दिन का ही है. बिहार प्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि बिहार में बैंक 13 और 14 मार्च को बंद रहेंगे और 15 मार्च को खुलेंगे.

