IMG_20170310_210855

नवगछिया :नवगछिया बाल भारती स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा होली के मौके पर वसंत फुहार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे पंडित नीरज शर्मा के द्वारा मंत्रोच्चार से शुरू हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन जागृति मंच की बबीता शर्मा, संयोजक गोविंद केडिया, युवा मंच अध्यक्ष अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा , समाजसेवी पवन सर्राफ, अभय मुनका, रामकुमार साहू, जगदीश चिरानिया और सुभाष चन्द्र वर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया आयोजित कवि सम्मेलन में कवि हेमंत पांडे, प्रख्यात मिश्रा, डॉक्टर कमल बसंत, अमित अनपढ़, गौरव चौहान, कार्तिक शुक्ला, पद्मिनी शर्मा, रूचि चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया कवि सम्मेलन के शुरुआत में नवगछिया के सोहरा निवासी शहीद अखिलेश यादव की मां को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के निखिल चिरानिया द्वारा सम्मानित किया गया

IMG_20170310_212545

वही शहीद अखिलेश यादव के भाई श्रीमंत यादव को भी सम्मानित किया गया कवि सम्मेलन की शुरुआत मां शारदे वंदना से प्रारंभ की गई जैसे जैसे रात होती गई वैसे वैसे हास्य कविता होली के माहौल माहोल को रंगीन बनाता चला गया कवि प्रख्यात मिश्रा द्वारा देश से जुड़े सर्जिकल स्ट्राइक दादरी कांड जैसे मुद्दों पर कविता सुनाकर लोगों को देश के प्रति प्रेम बढ़ाने का काम किया वही हास्य कविताओं से श्रोताओं का हंस हंस कर लोटपोट हो रहे थे युवा वर्ग जयादा उत्साहित थे पूरा विद्यालय परिसर लोगो से खचा खच पड़ा था जहा एक तरफ युवा दूसरी तरफ महिलाओ ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया मंच का सञ्चालन कामेश बसंत कर रहे थे

IMG_20170310_225215

इस मौके पर स्वागतकर्ता सुभाष चंद्र वर्मा लोगो का अभिवादन कर रहे थे, कवि सम्मेलन में आने वाले आगंतुक और कवियों का सम्मान और टोपी प्रदान कर किया. इसके अलावा मौके पर संयोजक वरुण केजरीवाल,  दिनेश केडिया, गोविंद केडिया, सहसंयोजक विक्की केडिया, राकेश भरतीया, जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कृष्णदेव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु समेत नवगछिया शहर के जाने माने लोग मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *