नवगछिया : सिल्क सिटी की लाइफ लाइन विक्रमशिला पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जाने के कारण ट्रैफिक को वन वे कर दिया गया है। ऐसे में पुल पर रविवार को दिन भर जाम लगता रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर जाम का असर शहर में भी दिखा। इससे जीरो माइल से लेकर जेल रोड और सबौर रोड पर वाहन चालकों को घंटों जाम का समाना करना पड़ा।

साढ़े चार किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु की सड़क में वाटर प्रूफ मास्टिक एसफाल्ट बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम भागलपुर की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए पुल पर ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है। ऐसे में पुल पर जाम लग रहा है।

साढ़े तीन माह तक झेलनी होगी समस्या

सेतु के कुल 16 एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जाने हैं। कार्य एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार इस कार्य के पूरा होने में साढ़े तीन महीने लगेंगे। एक तरफ से एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम किया जा रहा है। जहां-जहां एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम होगा उस स्थान पर 300 मीटर के दायरे में 24 घंटे नो इंट्री रहेगी। इस दौरान पुल पर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पुल की रेलिंग की भी मरम्मत कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बिय¨रग बदलने और मरम्मत का काम भी साथ-साथ चल रहा है। लेकिन इसमें समय लगेगा।

बिय¨रग बदलने में लगेंगे पांच माह

उन्होंने बताया कि बीच गंगा में बिय¨रग बदलने का काम जोखिम भरा है। इसलिए हाल ही में आइआइटी, दिल्ली के विशेषज्ञों से जांच कराई गई थी। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही बीच गंगा में बिय¨रग बदलने का कार्य शुरू होगा। बिय¨रग बदलने में कम से कम पांच महीने लगेंगे। उन्होंने बताया कि जून 2018 से पहले पुल की मरम्मत कार्य पूरा होने की संभावना कम है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *