भागलपुर। जिले के सनोखर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिलहन गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां अपने पति का घर छोड़कर पड़ोस के युवक के साथ रहने पहुंच गई। महिला का दावा है कि उसने प्रेमी से शादी कर ली है और वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि प्रेमी के घर पहुंचने पर उसके परिवार ने महिला को अपनाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गांव में हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, मोनी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। धर्मवीर भागलपुर में हलवाई का काम करता है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान मोनी की नजदीकियां पड़ोस में रहने वाले दिलखुश यादव से बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

महिला का दावा है कि इसी वर्ष 3 जनवरी को उसने और दिलखुश यादव ने पटना के एक मंदिर में शादी कर ली थी। उसके अनुसार शादी के बाद वह करीब पांच महीने तक दिलखुश के साथ रही। मोनी का कहना है कि वह इस समय दो महीने की गर्भवती है और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा दिलखुश का है।

महिला के मुताबिक, दिलखुश ने उसे गांव लौटकर अपने घर में रहने के लिए कहा था। इसी भरोसे पर वह शुक्रवार को उसके घर पहुंची। लेकिन वहां पहुंचने के बाद दिलखुश के परिजनों ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil

jojobet, jojobet giriş, jojobet güncel giriş, jojobet üye ol, jojobet güncel adres, jojobet erişim, jojobet telegram, jojobet twitter, jojobet yeni link, jojobet mobil giriş