नवगछिया : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन श्री गोपाल गौशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, कथावाचक संत श्री ज्योति स्वरूप महाराज जी द्वारा प्रवचन के दौरान रुक्मिणी और श्री कृष्ण के विवाह की विस्तृत परिचर्चा की गई. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गौ प्रेमी थे, इसलिए गौ सेवा सबों को करनी चाहिए, इससे भगवान प्रसन्न होते हैं. जीवन को ईर्ष्या और द्वेष मुक्त रखकर सबों से स्नेह और प्रेम रखना चाहिए और कहा कि जब कोई अच्छा व्यक्ति मरता है तो सबों के आंसू बहाते हैं, वहीं कोई दुष्ट व्यक्ति मरता है

तो मिठाई बंटती है. उनके द्वारा कई भजन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए जिसमे कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा ले, गजब हो जायेगा वाला भजन कर्णप्रिय थे. श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह आयोजन में सजे भगवान के रूप को देख सभी हर्षित हो गए.’

आयोजक राजेश भगत ने कहा कि कल कथा का अंतिम दिन है,जिसमे और अधिक संख्या में भक्तों के आने की संभावना है।आयोजन को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी प्रेमसागर यादव उर्फ डब्लू यादव, अनिल भगत, पंकज भगत, प्रवीण भगत, राजन भगत, नीरज जयसवाल, मनोज भगत, दीपक भगत, बबलू भगत, आशुतोष भगत, अजीत भगत आदि ने सक्रिय भागीदारी दी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *