भागलपुर : राजद द्वारा ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित देश बचाओं,भाजपा भगाओं महारैली को ऐतिहासिक बताते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि यह महारैली पिछले सभी रैलियों के इतिहास को ध्वस्त करते हुए नया कृतिमान स्थापित किया है। इस महारैली में सम्पूर्ण बिहार से 25 लाख से भी अधिक लोग शामिल हुए इस रैली ने साबित कर दिया कि आज भी बिहार के 12 करोड़ जनता राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव के साथ है.

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने महारैली को सुपरहिट बताते हुए कहा कि यह रैली लालू प्रसाद द्वारा आहूत पिछले गरीब रैला के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। महारैली के सफलता के लिए सभी बिहार वासियों को बधाई दी है। रैली में देश बचाओं भाजपा भगाओं आंदोलन का संखनाद हो गया है देश की जनता 2019 में देश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

श्री यादव ने कहा कि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में भागलपुर जिला से भारी संख्या में महारैली में शामिल हुए। सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में रैली के मंच से रैली में पहुंचे अपार जनसमूह को संबोधित भी किया।केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

विधायक वर्षा रानी, विधायक रामविलास पासवान, युवा राजद के प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष प्रो.सलाउद्दीन अहसान, युवा राजद के जिला अध्यक्ष मो.मेराज अख्तर उर्फ चाँद, नंदू यादव, केदार शर्मा, संजय मंडल, मो मोइन राईन, चंद्रशेखर यादव, ओमप्रकाश यादव, सुमंत यादव, गुड्डू यादव, शिशर कुमार, पूनम झा सहित नेताओ ने देश बचाओ, भाजपा भगाओं महारैली को ऐतिहासिक और सफल रैली बताया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *