नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने विद्वेष और नफरत फ़ैलाने वाले व्यक्ति योगी आदित्यनाथ को देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी का मुख्यमंत्री बनाकर लोकतंत्र की जड़ो को कमजोर करने का काम किया है
जो कि यूपी की जनता के लिए दुभाग्यपूर्ण है. गंगा – जमुनी संस्कृति और तहजीव हमारे देश की शान और पहचान है. यह देश सबो का है विध्वंशकारी तत्वों को हमारा लोकतंत्र पसंद नही करता है. लेकिन भाजपा ने विध्वंसकारी एजेंडो पर काम करने वाले व्यक्ति को यूपी का सत्ता भाजपा ने सौप दिया. एक तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास का नारा देते है वही दूसरी तरफ कट्टरवादी मानसिकता से काम करने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने का काम करते है. श्री यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पर दर्जनों अपराधिक मामले भी दर्ज है. कई वार साम्प्रदायिक सोहार्द बिगारने वाले भाषा का भी प्रयोग कर चुके है.
भाजपा का जो असली चेहरा है अब धीरे- धीरे सामने आ रहा है लेकिन बिहार की राजनीति में इसका कोई असर नही होगा. बिहार के भाजपाई अति उत्साह में है लेकिन यह समझना चाहिए कि भाजपा के लिए लोकतंत्र का अंतिम चुनाव नही है जिस दिन बिहार के तर्ज पर पुरे देश में भाजपा के खिलाफ राजनीति करने वाली पार्टी एकजुट होकर मजबूत गठबंधन बना लेंगे उसी दिन देश से भाजपा का सफाया हो जायेगा.


