नवगछिया : रंगरा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत होते हुए साधोपुर, बनिया, वैसी जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर सड़क की मरम्मती कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भवानीपुर के ग्रामीणों काएक शिष्टमंडल अनुमंडल पदाधिकारी से मिले. जहां शिष्टमंडल ने एसडीओ को बताया कि भवानीपुर, जहांगीरपुर बैंसी, मधुसूदनपुर बैंसी, बनिया व साधुपुर पंचायत की सड़क व्यवस्था काफी जर्जर है. जिसको लेकर ग्रामीणों ने पूर्व मे आवेदन दिया था.

ग्रामीणों ने सात अगस्त तक सड़क मरम्मती नहीं होता है तो 8 अगस्त से आमरण अनशन किये जाने की बात कही थी. एसडीओ मुकेश कुमार ने शिष्टमंडल को बताया कि सड़क मरम्मती को लेकर विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया गया.

एक सप्ताह के अंदर सड़क मरम्मती कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा. एस डी ओ ने कहा कि सड़क समस्या के बारे में सभी संबंधित विभागों को आवेदन अग्रसारित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मैं स्वयं रात के समय में भवानीपुर की सड़क व्यवस्था को देखने पहुंचा था. जहां की स्थिति वाकई बदहाल है. इससे पूर्व सी ओ नवगछिया द्वारा भी सड़क की बदहाल स्थिति को देखा गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *