
Total Downloads: 383
नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जमुनियॉ पंचायत के मद्य विद्यालय जमुनियॉ बालक के बच्चों ने नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजिव कुमार रंजन को एक लिखीत आवेदन देकर बताया कि स्कूल में प्रचार्य के द्वारा मनमानी रूप से खाना बनवाते है. स्कूल में किसी भी दिन मीनू के हिस्बा से खाना नहीं बनाया जाता. अगर हम सभी स्कूली बच्चों ने इसका विरोध करते है. तो शिक्षकों द्वारा डाराया जाता है. और मारने लगते भी है. अगर स्कूल में कोई भी पदाधिकारी जांच करने के लिए आते है तो प्रचार्य द्वारा डाराया जाता है कि कुछ नहीं बोलना है. नहीं तो मार लगेगा. इस लिए हमलोग चुप हो जाते हैं.
कहते हैं पदाधिकारी

नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजिव कुमार रंजन ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीएम पदाधिकारी राजिव कुमार को स्कूल जाकर जांच करने का आदेश दिए और कहा कि अगर स्कूल में प्रचार्य के द्वारा किसी भी तरह का आरोप सिद्ध होता है तो कोई भी नहीं बख्शा जाएगा.
