महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पटना नगरपालिका की तुलना पटना से की और उनके इस बयान पर आपत्ति जताते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया।

IMG-20170120-WA0013

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा कि देवेंद्र फड़णवीस को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार माता सीता/गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि व बुद्ध/महावीर की कर्मभूमि है। उनकी टिप्पणी पर बिहारियों को आपत्ति है, उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।

तेजस्वी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को बिहार के इतिहास का क, ख, ग भी मालूम नहीं। बिहारी प्रतिभाओं का लोहा पूरा विश्व मानता है।

उन्होंने लिखा है कि पटना और बिहार पर ओछी टिपण्णी से पहले थोडा इतिहास पढ़ लो फड़नवीस जी। बिहार ने ही पहला गणतंत्र दिया था। संघी मोतियाबिंद यह आपको नहीं बताएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *