भागलपुर में एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने फांसी लगा ली. ये घटना बरारी थाना क्षेत्र के खिरनीघाट कोइरी टोला की है. यहां के निवासी संजय कुमार ने सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि संजय बीते दिनों से अवसाद से गुजर रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

