बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं उन्होंने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग चपरासी-किरानी बनने लायक भी नहीं थे, उन्हें नेता का बेटा होने के दबाव में नीतीश कुमार ने जब मंत्री बना दिया तो वे देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने लगे. उन्हें पहले चारा घोटाले सजायाफ्ता को लाइ-डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहिए.
Total Downloads: 442

इसके अलावा सुशील मोदी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था का स्तर पहले से भी ख़राब हो गया हैं अब सामूहिक नक़ल, टॉपर घोटाला और पर्चे लीक को लेकर जानी जाती हैं. नीतीश कुमार ने एहसान चुकाने के लिए शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण विभाग और लाखों बच्चों का भविष्य घोटाला पार्टी को सौप दिया.

