नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुआ में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बाढ़ के पानी में डूबे मृतक छात्र की पहचान सधुआ निवासी शिव चरण दास के 12 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है ।

जो गांव के ही प्रार्थमिक विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र था ।सड़क किनारे गड्ढे में छात्र को डूबते देख आस पड़ोस के लोगों ने हल्ला किया। शोर सुनकर लोग दौडे़ ।इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को गहरे खाई से निकालकर बाहर किया और तत्काल रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बच्चे को जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक सूरज समीप के ही प्रार्थमिक विद्यालय में अपने घर से पढ़ने के लिए जा रहा था ।इसी दौरान बाढ़ के पानी में तेज बहाव रहने के कारण छात्र का पैर फिसल गया और गहरे गड्ढे में चला गया जिससे कि बच्चे की डूबकर मौत हो गई ।

घटना के बाद सूरज के परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। छात्र के मां, बहन और भाई रह रहकर बदहवास हो रहे थे। परिजनों उसे संभालने में लगे हुए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *