मंहगाई पर भारी पड़ी आस्था , जमकर हुई खरीददारी
१००रूपये जोड़ा बिका नारियल
नवगछिया: कुमार गौरव, लोकआस्था के महान पर्व छठ का आज दूसरा दिन है । आज के दिन भी बाजार छठ व्रतियों से गुलजार रहा । व्यापारियों ने मनमाने ढंग से खूब धन कमाए । जिले के रंगड़ा, नवगछिया ओर नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर बाजार में त्यौहार से सम्बंधित सामानों का भाव निम्नलिखित रहा:–
नारियल 100 रु जोड़ा
टाभो 30 रु जोड़ा
मूली 60 रू किलो
संतरा 60 रू किलो
सेब 80 रु किलो
खीरा 60 रू किलो
ईख 30 रू जोड़ा
सक्कर 50 रु किलो
अनानास 60 रु जोड़ा
चीनी 45 रू किलो
मिठाई 170 रू किलो
Total Downloads: 119
लगभग सभी सामग्री महँगी होने के बाबजूद भी लोगों ने महगाई को मात देते हुए खुलकर खरीददारी की।

दुकानदारों की माने तो इन तीन दिनों में मधुरपुर में 6 करोड़ से भी अधिक की खरीददारी की गई है। हो भी क्यों ना यह नवगछिया बाजार, नारायणपुर, चकरामी, भवानीपुर, मनोहरपुर, रायपुर, आशाटोल, पहाड़पुर , बन्नी, कुसहा, भोजुटोल, मधुरापुर, नगरपारा ,सतियारा भ्रमरपुर सहित खगड़िया और मधेपुरा जिला के लगभग 50 गाँवों का इकलौता बाजार है

