IMG_20170307_195521

भागलपुर :  आज दिनाक : 7 मार्च 2017 जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा श्रीकृष्ण चेतना परिषद,भागलपुर (निकट हवाई अड्डा ) में भागलपुर के पूर्व सांसद स्व. श्री चुनचुन प्रसाद यादव जी के निधन पर शोकसभा व श्रद्धांजली सभा आयोजित किया गया है। सभा की अध्यक्षता  मो, शमीम ने किया ।
सभा के मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल थे ।
सभा को सम्बोधित करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद सरू शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने  निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से जिला के राजनितिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है । वो लगातार समाजिक न्याय और गरीबो, शोषितों, वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे थे।उनके व्यक्तित्व सुंदर और सरल रहने के कारण ही जनता के बीच लोकप्रिय थे । क्षेत्र से तीन बार सांसद और तीन बार विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। वो लगातार समाजिक न्याय और सामप्रदायिक सदभाव के लिए संघर्ष करते रहे। मौके पर सांसद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित कर नमन किया ।
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया। और उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद श्री चुनचुन बाबु हर दिल अजीज और लोकप्रिय नेता थे । वो बिना भेदभाव का हर वर्ग समुदाय के लिए काम करने वाले नेता थे। वो समाजिक कार्यकर्ताओ का सम्मान करते थे।उनके निधन से भागलपुर ने एक अनुभवी और समाजवादी नेता खो दिया है। इस अवसर पर दो मिनट का सभी कार्यकर्त्ता ने सभा में उनके आत्मा के शांति के लिए मौन रखा । सभा के बाद सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के साथ सभी कार्यकर्त्ता पूर्व सांसद स्व.चुनचुन बाबु के शांति भोज में शामिल होने उनके गावं बलुआचक जगदीशपुर गये ।
मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,महानगर अध्यक्ष प्रो सलाउद्दीन हसन,युवा राजद जिला अध्यक्ष, मो चाँद, अतिपिछडा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष, संजय मंडल, मो इरशाद फतेहपुरी,प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, मो.मेराज, रमेश रामण, सुमंत यादव, श्यामसुंदर यादव, शंकर यादव, मो.भोलू, शौरभ कुमार, पूनम झा, गोपी यादव, गुड्डू यादव, संजय कुमार, अमित कुमार, विवेका यादव, राजेश मंडल, प्रवीण सिंह आदि सैकड़ो राजद नेता थे।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *