नारायणपुर : जेपी काँलेज नारायणपुर मैं छात्र संघ के चुनाव को लेकर छात्र छात्रा के बीच सरगर्मी तेज हो गई है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय घोषणा के बाद छात्र संगठनों अभाविप व छात्र राजद कार्यकर्ता संगठन अपनी अपनी तैयारी जोर आजमाईस प्रारंभ कर दी है.

विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के अनुसार छ: सितम्बंर को नामांकन ,सात को नामांकन की जाँच ,आठ को नाम वापसी एवं वैध उम्मीदवारों की सुची प्रकाशित की जाएगी. पंन्द्रह को काँलेज परिसर में मतदान होना है. काँलेज के प्राचार्य डा. बिभांशू मंडल ने बताया कि छात्र संघ का चुनाव छात्र हित में बेहतर सुविधा को लेकर सात पदों के लिए चुनाव होना है.

महाविद्यालय के नांमांकित रेगुलर छात्र एवं छात्रा अपनी दावेदारी देंगें. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, प्रत्येक वर्ग से एक वर्ग प्रतिनिधि एवं दो  विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव होना हैं. जबकि  कार्य कारणी समिति के सदस्य के लिए  साधारण बहुमत से सात छात्रों को सदस्य के रूप मैं निर्वाचित होना है. चुनाव पंद्रह सितंम्बंर को आठ बजे सुबह से संध्या पाँच.बजे तक होगी. चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *