नवगछिया : भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर साक्षी धर्म कांटा के पीछे रहने वाले बद्री साह की पत्नी फूलकुमारी की क्षत विक्षत लाश रेलवे के दश नंबर गुमटी के पास से बरामद किया है.
Total Downloads: 327
महिला का शव रेलवे ट्रेक के बीचों बीच था. शव के तीन टुकड़े हो गए थे और उसकी लाश पूरी तरह से नग्न थी. लाश के पास से ही एक लाल रंग की साड़ी बरामद की गयी है. सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने शव को देखा तो सूचना रंगरा पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंचे रंगरा ओपी के थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने आवश्यक छनबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. घटना स्थल पर शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे मृत महिला के पति बद्री साह ने महिला के शव की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की


मृतका के पति बद्री शाह ने बताया कि उनका अस्थाई आवास मकनपुर के हरनाथचक में है. पिछले कुछ सालों से वह राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में स्थित साक्षी धर्म कांटा के पीछे रह रहे हैं. रविवार को रात में मकनपुर के हरनाथ चेक निवासी सिकंदर यादव, अरुण शाह, दो महिला वह अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए. सभी लोगों ने मिलकर उन्हें व उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करना शुरु कर दिया. बात यह थी कि आरोपियों में से एक के गाय का बछड़ा मर चुका था.
सभी मान रहे थे कि फूलकुमारी नहीं तंत्र-मंत्र कर उसके बछड़े को मार दिया है. सभी फूलकुमारी को डाइन समझ रहे थे. आरोपियों द्वारा की जा रही मारपीट का जब उन्होंने विरोध किया तो उसके साथ भी बुरी तरह से जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगे. अपनी जान बचाने के लिए वह मौके से भाग गए और सभी आरोपी मिलकर उसकी पत्नी फुल कुमारी को उठा ले गए. इसके बाद सोमवार की सुबह उनको पता चला कि रेलवे ट्रैक पर एक लाश है. जब उन्होंने लाश को देखा तो उन्हें पता चला की लास उसकी पत्नी फूलकुमारी देवी का है.
बद्री शाह को आशंका है कि उसकी पत्नी के साथ अपराधियों ने मिलकर पहले दुष्कर्म किया फिर नग्न अवस्था में उसकी पत्नी की हत्या कर दी और घटना को रेल दुर्घटना का शक्ल देने के लिए लास्ट को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. हालांकि पुलिस ने सबके पंचनामे में मृत्यु का कारण रेल दुर्घटना बताया है. लेकिन महिला का शव पूरी तरह से नग्न होने कारण यह स्पष्ट है कि महिला की हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. इधर रंगरा ओपी थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
