नवगछिया : पश्चिम बंगाल से गया जा रही 60 यात्रियों से भरी बस बगरी के समीप सोमवार की देर रात एनएच 31 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले। यात्रियों के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गये और घायलों का स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद खरीक पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।
Total Downloads: 61
यात्रियों ने बताया कि हमलोग दुर्घटना में बाल-बाल बच गये हैं। कई यात्रियों को सिर्फ हल्की चोटें आयीं हैं। फिर पुलिस ने इलाजरत लोगों का हालचाल पूछा। बस में सवार अधिकांश यात्री अपने पूर्वजों को पिंड देने गया जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बस (डब्ल्यूबी 63 ए 0338) के इंजन में आयी खराबी के कारण असंतुलित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई।

चालक ने बताया कि बस पलटती तो यात्रियों को ज्यादा नुकसान हो सकता था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर मंगाकर बस को गड्ढे से खीचकर तीन किमी दूर खरीक चौक लाई। वहां बस मरम्मत की गयी। इसके बाद वहां से बस गया के लिए रवाना हुई। बस पर सवार मुकुन्द, रानी राय, अंजली वर्मा, आरुषि वर्मा, सुप्रिया दास, तपन कुमार राय, फुदीक वर्मा, अमन वर्मा सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हमारी काफी मदद की।

