नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया कुर्सेला स्टेशन के बीच मंगलवार को नवगछिया आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर 32 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 326
नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पी एस दुबे ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि 15904 डाउन अगरतला एक्सप्रेस में तस्करी के लिए भारी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है.

सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर शराब को बरामद किया है. शराब बरामदगी के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस को विधिसम्मत कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

