खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के दादपुर में बुधवार को मैजिक स्कूल वैन के धक्के से पागो यादव का बारह वर्षीय पुत्र बंटी कुमार की मौत हो गयी.घटना मंगलवार की है जिसमें मैजिक के धक्के से किशोर बुरी तरह घायल हो गया था.इस संदर्भ में मृतक के पिता के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

