बारात को लेकर लौट रहे बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
सात लोग रेफर

Untitled-1 copy

नवगछिया  : नवगछिया एसपी आवास के सामने एन एच 31 सड़क पूर्णियां जा रहे दो बसों के टक्कर में 30 लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग व पुलिस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया है. घायलों में दुर्गापुर गांव के पूर्णिया भवानीपुर थाना के दुर्गापुर निवासी फूदो मंडल 45, पूर्णियां के भवानीपुर निवासी दीपक कुमार भगत 25, तेलीयाड़ी पूर्णिया फूलेश्वर साह 55, संतोश कुमार 26, बेजन पासवान, रवि कुमार 22, धीरज कुमार 18, रंगरा के वैसी निवासी निवास साह, ब्रहमदेव साह, भवानीपुर निवासी रौशन कुमार10,  विशाल कुमार 12,  संतोश कुमार 26, आयुष कुमार 6, मो जमशेद, अनिल साह, राजेश कुमार, रमेश कुमार, भावेश कुमार, विवेकानंद कुमार, जगदीश साह, रामजी साह, इंद्रजीत कुमार, शशि कुमार, अरविन्द कुमार, विकाश कुमार, विशु कुमार आदि अन्य हैं. जानकारी के अनुसार बस नंबर बीआर 11जी 6312 अल्ट्रा टेक बस और बारातियों से लदी बस नंबर बीआर 11 जेड 9907 स्टार बीएस दोनों पूर्णिया की ओर जा रहे थे. राजमार्ग पर एसपी ऑफिस के पास स्टार बस में अल्ट्राटेक बस ने जबरदस्त ठोकर मार दिया. जिससे बाराती गाड़ी में बैठे अधिकांश लोग घायल हो गये. घायल लोगों ने बताया कि वे लोग भवानीपुर पूर्णिया के संजय कुमार 26 वर्षीय पिता जगदीश साह की शादी में भाग लेने खगड़िया गये हुए थे.  शादी समारोह संपन्न होने के बाद सोमवार को वह लोग पुनः भवानीपुर स्थित अपने अपने घर लौट रहे थे. बारातियों ने बताया कि वह लोग खगड़िया के अगुवानी बस स्टैंड पर बस पर सवार हुए थे. बारातियों से भरी बस के चालक खगड़िया जिले के प्रवक्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी गांव के निवासी सुकेश कुमार ने घटना की बाबत नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें सुकेश ने कहा है कि अल्ट्रा ट्रैक बस के चालक ने लापरवाही व तेज गति से बस का परिचालन करते हुए उसके बस में पीछे से जबरदस्त धक्का दे मारा जिससे उसके बस में बैठे कई बार आती गंभीर रूप से घायल हो गए.  नवगछिया थाना पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *