नवगछिया – जीविका नवगछिया के तत्वावधान में गुरुवार को कोसी पार मे जीविका द्वारा पहली बार युवा वर्ग को जोड़ने के लिए खैरपुर पंचायत दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सुरक्षा गार्ड की नौकरी हेतु नियोजन मेला का आयोजन किया गया. नियोजन मेला का नेतृत्व जे आर पी वासुदेव ऋषिदेव, मास्टर बुककिपर अमन कुमार और बुक किपर राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
Total Downloads: 116
नियोजन मेला में एस आई एस कम्पनी के प्रतिनिधि बिगेश शर्मा ने कम्पनी के नियमानुसार पंजीकरण और चयन करते हुए कहा कि एसआईएस युवा सुरक्षा गार्ड की नौकरी देने वाले राष्ट्रीय स्तर की कम्पनी है. जो जीविका और जीविका से बाहर समय समय पर नियोजन मेला लगाकर नौकरी देने का काम करते हैं.

इस नियोजन मेला में अस्सी युवाओं ने भाग लिया. जिसमें नियमानुसार पैंतालीस युवाओं के पंजीकरण और प्रथम चरण में सभी प्रक्रिया पुरा करते हुए बारह युवाओं का चयन किया गया. जीविका नवगछिया के तत्वावधान में वर्ष 2018-19 में अलग अलग कम्पनी को बूलाकर चार नियोजन मेला का आयोजन करने का लक्ष्य रखा गया है.

