बरारी: नए बिजली कनेक्शन के एवज में रिश्वत मांगना बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और टेक्नीशियन को महंगा पड़ गया। पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने मंगलवार को दोनों को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बरारी के सहदेव इनक्लेव निवासी संतोष कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि नया बिजली कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग के जेई अमित कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज के पास स्थित पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) पर निगरानी टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता संतोष कुमार को तय राशि 4 हजार रुपये लेकर जेई के पास भेजा गया। जैसे ही रिश्वत की रकम जेई अमित कुमार ने स्वीकार की, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने तत्काल छापेमारी कर उन्हें टेक्नीशियन सौरभ कुमार के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना ले गई।

शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से नए बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे थे। बार-बार दौड़ाने और रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

मामले में निगरानी विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *