भागलपुर: स्टेशन के पश्चिमी केबिन के आगे इंजन से एक बच्चे का पैर कट जाने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक जाम कर दिया। इंजन विक्रमशिला एक्सप्रेस में लगाने के लिए बैक किया जा रहा था।
Total Downloads: 329
बच्चा पटरी के बगल से जा रहा था उसी दौरान फिसल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़का गिरने के बाद खुद इशारा कर के इंजन रोकने को कह रहा था लेकिन ड्राइवर रोक नहीं पाए। आक्रोशित लोगों ने आगे जाकर ड्राइवर को पकड़ लिया और मारपीट भी की।

स्थिति तनावपूर्ण देख रेल पुलिस भी मौके पर मूकदर्शक बनी रही। जिस जगह पर घटना हुई वह अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है। घटना 10.55 की है। जिला प्रशासन से एसडीओ भी पहुचे। लड़का हुसैनपुर के फारूकी नाम के व्यक्ति का बेटा है। उसकी उम्र 8 साल के करीब है।

