पटना : शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए 2,51,949 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पेपर 1 (कक्षा एक से पांच) के लिए 43,686 और पेपर 2 (कक्षा छह से आठ) के लिए 1,90,813 रजिस्ट्रेशन बोर्ड को प्राप्त हुए हैं। 17,450 अभ्यर्थियों ने पेपर एक और दो दोनों में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जाने वाली शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2017 का आयोजन अब 29 जून के बजाय 23 जुलाई को होगा। मैट्रिक के रिजल्ट, इंटर की स्क्रूटनी तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा में बोर्ड की व्यवस्तता के कारण टीईटी की तिथि बढ़ाई गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

