भागलपुर | बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने गोपालपुर अंचल के पूर्व अंचलाधिकारी (सीओ) राज किशोर शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पेंशन में अगले पांच वर्षों तक 10 प्रतिशत कटौती करने का आदेश दिया है। राज किशोर शर्मा वर्तमान में नालंदा बंदोबस्त कार्यालय में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

विभागीय जांच में वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में लापरवाही, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ नियम के उल्लंघन तथा बिना पर्याप्त कारण के आवेदनों को अस्वीकृत करने के आरोप सही पाए गए।

इसके अलावा भू-लगान वसूली में भी गंभीर अनियमितता सामने आई। निर्धारित 84 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले मात्र 19.43 लाख रुपये की ही वसूली की गई, जिसे विभाग ने राजस्व हितों के प्रतिकूल माना।

इन्हीं आरोपों के आधार पर विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पेंशन में पांच वर्षों तक 10 प्रतिशत कटौती का दंड अधिरोपित किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....