भागलपुर : गुरुवार रात गश्ती के दौरान स्टेशन चौक पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की शिकायत की थी। जो उन्हें सोना का टुकड़ा दिखाकर पैसे माग रहा था। लोगों की निशानदेही पर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली।

इनमें से एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने एक साल पूर्व भी सोना दिखाकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरों के पास से सोना चढ़ा पीतल का टुकड़ा बरामद किया गया है।

चलती ट्रेन में नकली सोना (गिल्लट) दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पाच सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह लोहिया पुल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में जब्बारचक निवासी मो. रजी, इशाकचक झोपड़पट्टी निवासी बबलू राय, इशाकचक गायत्री मंदिर निवासी देवधारी ठाकुर (सोना दिखाकर ठगी मामले में दूसरी बार गिरफ्तार), इशाकचक नयाचक निवासी बबलू राय और संजय यादव शामिल हैं। इनके पास से नकली सोना का टुकड़ा भी बरामद किया गया। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने सबों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *