नारायणपुर – – प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब पंचायत के  ग्राम कचहरी बलाहा  में शनिवार को संतोष बजाज  के आठो भाई के  बटवारे की  कार्यवाही के दौरान संतोष बजाज के पक्ष से लगभग  दजॆनों असामाजिक तत्वों ने सरपंच, उपसरपंच पंच ,न्याय मित्र को  गाली गलौज करते हुए जमकर   हंगामा किया .

कचहरी के सरपंच सीता देवी एवं उपसरपंच अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में तेरह पंच का हस्ताक्षर युक्त आवेदन सभी की सहमति से भवानीपुर थाना में दिया  है . वहीं संतोष बजाज ने बताया कि  बटबारा के लिए ग्राम कचहरी में आवेदन मेरे भाई  इंजीनियर साहब दिये थे जिसकी सुनवाई के दौरान हम अपने और से नवगछिया कोटॆ के  अधिवक्ता कैलाश यादव को रखे थे इसी बात  को लेकर बात बिवाद एवं  हंगामा हुआ है. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि ग्राम कचहरी द्वारा सामूहिक आवेदन दिया गया है मामले की जाँच कर कारवाई की जाएगी. वहीं सरपंच सीता देवी ने बताया कि मामले को लेकर  जिला पंचायती राज पदाधिकारी  भागलपुर,भागलपुर डीएम  व नवगछिया एस पी व भवानीपुर थाना को लिखित शिकायत की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *