नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास सोमवार को गांव के ही बनारसी शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र निरंजन शर्मा को पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक खोखा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.
– एक देशी पिस्तौल के साथ खोखा बरामद
जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के पुलिस को गांव से फायरिंग की आवाज सुनाई दी. फायरिंग की आवाज सुनकर नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही नवगछिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी और युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने मौके से ही मिस फायर हुए दो जिंदा गोली, एक खोखा और एक देशी पिस्तौल मौके से बरामद किया है. छापेमारी में सअनि गणेश यादव, सअनि महताब खां भी थे. मामले की बाबत नवगछिया थाने में प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है.


