पटना : मालूम हो कि जिस समय इंटर की कॉपियों की जांच होनी थी, शिक्षक  हड़ताल पर थे। समय-सीमा में  कॉपियों की जांच सुनिश्चित कराने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने लोकल स्तर पर कॉपी जांच के लिए शिक्षकों का जुगाड़ किया था।

इंटर रिजल्ट घोषित होने के बाद इसकी कॉपियों की जांच करने के तौर-तरीकों को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि इंटर हिंदी की कॉपियों की जांच एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से कराई गई है।

स्टिंग ऑपरेशन में हुए खुलासे के बाद गुरुवार को सदर एसडीओ रवींद्र कुमार और शिक्षा विभाग के डीपीओ ने नगर थाना क्षेत्र के गुदड़ी स्थित लाली ब्यूटी पार्लर  जाकर करीब डेढ़ घंटे तक संचालिका ललिता चौधरी से पूछताछ की। ललिता चौधरी का लिखित बयान लेने के साथ उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।

सदर एसडीओ ने ललिता चौधरी से उसकी डिग्री के बारे में पूछताछ की। ललिता चौधरी पदाधिकारियों को अपनी डिग्री नहीं दिखा सकी। उसका कहना था कि वह नगर थाना क्षेत्र के अंदरकिला मोहल्ला में स्थित वैशाली केंद्रीय राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल में पढ़ाई नहीं होती। इस स्कूल की शिक्षिका होने के नाते उसे इंटर की कॉपी जांचने के लिए पत्र मिला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *