बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कॉलेजों को ओएफएसएस की वेबसाइट पर संस्थागत कोटा की सभी तरह की जानकारी अपलोड करने को कहा है। इसके लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया है।
Total Downloads: 198
समिति के संयुक्त सचिव ने राज्य सरकार की ओर से निर्धारित आरक्षण, दिव्यांग कोटा के अतिरिक्त खेल कोटा, फाइन आर्ट्स, वार्ड कोटा व जमीन दाता कोटा के संबंध में रोस्टर अपडेट करने को कहा है। संस्थानों द्वारा संस्थागत आरक्षण रोस्टर पर स्वयं दाखिले की मांग की गई है। मालूम हो कि 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होनी है। वहीं बोर्ड ने प्लस 2 स्तर के मान्यता प्राप्त विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधान (सरकारी व गैर सरकारी) ओएफएसएस की वेबसाइट पर संकायवार सीटों की स्थिति जारी कर दी है।

बोर्ड ने विद्यालय प्रधानों से अपने-अपने संस्थानों में सीटों की संख्या मिलान करने को कहा है। सीटों की संख्या में कोई चूक होने पर ओएफएसएस की वेबसाइट पर आपत्ति 31 जुलाई तक करना है। शैक्षणिक संस्थाओं की आपत्ति के आधार पर बोर्ड आंकड़े में सुधार करेगा, ताकि सीटों की संख्या के आधार पर योग्य आवेदकों को दाखिले का मौका मिल सके। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरुदेव पोद्दार ने बताया कि संस्थागत कोटा के तहत आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए ओएफएसएस पर आवेदन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की संस्थागत कोटा के आरक्षण रोस्टर मारवाड़ी कॉलेज की ओर से पूर्व में ही उपलब्ध करा दिया गया है।

