नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर गांव में रविवार को बम सेवा शिविर का उद्धघाटन भागलपुर के उप मेयर राजेश वर्मा, मुखिया सोनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि शिविर में फल, जल, चिकित्सा, अनवरत रहने की व्यवस्था ग्रामीण स्तर से कराया गया है.
Total Downloads: 360
इस अवसर पर भागलपुर शहर के रूप में राजेश वर्मा ने कहा कि जगतपुर गांव के ग्रामीणों की जितनी भी प्रशंसा की जाए ताकि कम है. इस तरह के शिविर का आयोजन जगह-जगह पर किए जाने से श्रद्धालुओं को कुछ कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा. सोनी देवी ने कहा कि पूरे सावन महान शिविर में विभिन्न तरह के सुविधा भी उपलब्ध करवाया जाएगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

वर्षो पुरानी नाथ बाबा मंदिर का नींव डाली
नारायणपुर : प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर बाजार के मध्य बिधालय नाथ बाबा टोला मधुरापुर परिसर में सोमवार को वर्षों पुरानी नाथ बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मुखिया शांति देवी के द्वारा नींव डाला गया. मौके पर भाजपा नेता बिजय कुमार उर्फ मंटु यादव ने बताया कि बुजुर्गो के अनुसार दौ सौ ई पुर्व का मंदिर है
यहां पर जो सच्चे मन से अपनी मुराद मांगते हैं उनकी मनोकामनाएं पुरी होती है मंदिर अतिक्रमण के चपेट में आ गया है. आसपास के लोगों द्वारा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर घर का निर्माण कर रखा है शेष बची जमीन में ही मंदिर का जीर्णोद्धार के साथ भव्य निर्माण श्रमदान के द्वारा किया जाएगा. जिसमें समस्त ग्रामीणों की भुमिका सराहनीय देखा गया.

