गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकन्दपुर गांव की 19 वर्षीय गुंजा देवी ने अपने पति राहुल कुमार हरिजन पर दूसरी शादी करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने सोमवार को गोपालपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गुंजा देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पति राहुल कुमार हरिजन ने करीब 20 दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। उनका आरोप है कि 20 मई को राहुल उनके पास आया और कमर से देसी कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की तथा गाली-गलौज भी की।

पीड़िता का दावा है कि उसने कट्टा दिखाते हुए आरोपी पति की तस्वीर अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली है। इसके अलावा, पति के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसने सुरक्षित रखी है, जिसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

महिला ने बताया कि पहले इस विवाद को पंचायत स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर उन्होंने पुलिस की शरण ली। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पति उन्हें तथा उस व्यक्ति को भी लगातार धमकियां दे रहा है, जिसके घर वह वर्तमान में रह रही हैं।

गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet