खरीक – खरीक प्रखंड के खरीक बाजार जनरेटर संचालक शंकर कुमार साह मां रंजू देवी के पुत्र अंकित कुमार ने जेईई मेन परीक्षा 2018 OBC कोटि से 14285वां रैंक लाकर खरीक का मान बढ़ाया खड़ी के अंकित का रोल नंबर 13207711 है. ओबीसी कोटे का कट ऑफ मार्क्स 45 था जिसमें अंकित ने कुल 130 अंक लाकर जेईई मेन परीक्षा पास कर खरीक और भागलपुर जिले का नाम बढ़ाया.

जेईई मेन परीक्षा में 12 लाख परीक्षार्थि शरीक हुए थे. जिसमें 2 लाख 31 हजार 24 छात्र उत्तर्णी हुए. अंकित ने बताया उसका बचपन गरीबी में बीता पिता शंकर सा बाजार में जनरेटर संचालक का काम करते हैं. बहुत ही न्यूनतम आमदनी में भाई बहनों की पढ़ाई होती है. अंकित ने बताया कि उसके प्राथमिक शिक्षा मध्य विद्यालय खरीक बाजार से हुई वहीं मैट्रिक-इंटर हाई स्कूल खरीक में हुई. भागलपुर जिले के टॉप 10 उत्तर्णी हासिल किया.

परीक्षा पास करने में प्राथमिक शिक्षक चंदन कुमार चौधरी, सत्यम वेब स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार के पठन पाठन निर्देशन में जेईई मेन परीक्षा 2018 पास किया. अंकित ने बताया कि वह स्टोनोमीकल साइंटिस्ट बनना चाहता है. अब अंकित IIT एडवांस की तैयारी करने पूरे जोश व उत्साह के साथ लग गया है. जेईई मेन परीक्षा पास होने से शंकर कुमार साह के घर में जश्न का माहौल है घर के परिवार ने एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *