एनएच 31 पर दो अलग- अलग दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनों की जान बाइक के आमने-सामने की टक्कर में गई है। वहीं इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गये।

पहली घटना एनएच 31 पर परमानंदपुर ढाला के पास हुई। यहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मधेपुरा जिले के सानपुर खोकसी निवासी राशिद रहमानी व बेगूसराय जिले के बलिया निवासी मो. शमीम की मौत हो गई। राशिद रहमानी मदरसा शिक्षक था। वह घर से बेगूसराय के पचबीर अपने एक मित्र से मिलने जा रहा था। जबकि मो. शमीम पशुओं की खरीद बिक्री का कारोबारी था।

वह अपने घर से मानसी हाट जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।वहीं महेशखूंट के पास चैधा बन्नी एनएच 31 पर दो बाइक की टक्कर में ठाठा निवासी विपत मंडल की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे में उनके चचेरे भाई जद्दू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। चैधा बन्नी के विपत मंडल डॉक्टर से इलाज कराने के लिए चैधा जा रहा था। इधर जैसे ही तीन शवों सदर अस्पताल पहुंचा, वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना से वहीं मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *