भागलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने जिले के सभी सरकारी, मदरसा, संस्कृत, स्वीकृत निजी, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर पात्र विद्यार्थियों का समय पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

वर्तमान में कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों से अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित करने की अपील की है, ताकि वे इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में नामांकन का अवसर प्राप्त कर सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *