नवगछिया: रंगरा क्षेत्र के साधुवा गांव निवासी जिलापार्षद शबाना आजमी ने रंगरा ओपी में आवेदन देकर कहा कि उसके मोबाइल नंबर 9973520105 पर 25 मई को मोबाइल नंबर 7079969271 से फोन कर गन्दी गन्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
उसके बाद फिर से 30 मई को वह पटना गयी थी, वहां भी मोबाइल नं 7857027873 से जान मारने की धमकी दी जाने लगी और यह भी कहा जा रहा था कि तुम्हारे छवि को भी धूमिल कर दूंगा. इसके बाद फिर दो दिनों से लगातार मोबाइल नं 9973419378 से फोन कर जान मारने की धमकी दी जा रही है. जिला परिषद ने रंगरा थाना प्रभारी सूचित कुमार से तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
