नवगछिया थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
नवगछिया बस स्टैंड के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 naugachia 5 goli k sath yuwk giraftar 2नवगछिया:  नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड एन एच 31 पर टिंकू कबाड़ी दुकान के पास से नवगछिया पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को पांच जिंदा गोली विंडोलिया के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक पकरा कुंवर टोला निवासी श्रवण कुमार राय पिता चंद्रभूषण राय है। मामले में सोअनि मंजर अहमद खान के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने बताया की सोमवार की सुबह बस स्टैंड पर के पास नवगछिया स्टेशन की ओर से डिस्कवर मोटरसाइकिल बीआर 10के 3999 पर सवार पुलिस को देख कर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस  ने उसे खदेड़ कर पकड़ा, तलाशी ली जिसके बाद उसके कमर से कजली रंग के बिनडोलिया में  पांच जिंदा गोली बरामद किया गया. पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया है. वही गिरफ्तार श्रवण को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *