नवगछिया कोर्ट की सुरक्षा होगी और मजबूत, बनेंगे चार नए वॉच टावर

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनील दत्त मिश्रा के आगमन पर न्यायालय परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। न्यायालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

इसके बाद न्यायमूर्ति मिश्रा ने न्यायालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने न्यायालय भवन, विभिन्न कक्षों, रिकॉर्ड रूम, अधिवक्ता कक्ष, प्रतीक्षालय सहित आम लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन, न्यायिक कार्यों की प्रगति और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति मिश्रा ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायालय की कार्यप्रणाली, मामलों के त्वरित निष्पादन तथा न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

वहीं, बार एसोसिएशन नवगछिया की ओर से न्यायमूर्ति सुनील दत्त मिश्रा एवं जिला न्यायाधीश के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्र ने की। जिला महासचिव अजित कुमार ने न्यायमूर्ति मिश्रा को मंजूषा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया तथा नवगछिया में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....