खरीक : आज राजद द्वारा बिहपुर विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक आदर्श उच्च विद्यालय तुलसीपुर में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता बिहपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. मोइन राईन ने किया और बैठक का संचालन खरीक प्रखंड राजद अध्यक्ष दल्लू यादव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि आज देश की राजनीति चौहराहे पर है.

वर्तमान परिवेश में राजद कार्यकर्ताओं पर बड़ी जबाबदेही है. इस लिए अभी से राजद कार्यकर्ता 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुट जाय. पीएम नरेंद्र मोदी जी के वादा खिलाफी को गावं और गरीबों के बीच तक पहुँचने का काम करे।केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है. दूसरी तरफ बिहार सरकार और सांसद,विधायक निधि द्वारा से हो रहे विकास कार्यो व उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचने का काम कार्यकर्ता करे. मौके पर विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से जनसमस्याओं से भी रूबरू कराया और सांसद ने समस्याओ का निदान का भरोसा दिया.

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि विकास को लेकर सांसद के गंभीरता का परिणाम है आज भागलपुर विकास के मानचित्र पर सबसे आगे है. मौके पर बैठक में युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जिला अध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव, नारायणपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, मो.साइन, दिनेश साह, वीरेंद्र यादव, नंदू यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, अशोक यादव, भूपेंद्र यादव, मो.आजाद अंसारी, मो.महबूद गजनवी, गुड्डू यादव, विजय चौरसिया, अम्भो यादव, महेंद्र चौरसिया, शंभु यादव, मो.अंसार अंसारी, मो.रबूल, रविंद्र यादव, कृष्णनंदन शर्मा, मो.उस्मान अंसारी, विजय यादव, सुबोध मंडल, सुरेश यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, बब्लू रजक, राजेन्द्र यादव, देवनारायण शर्मा, रंजन यादव, नारायण यादव, पिंकू यादव, इंद्रजीत पासवान आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *