विक्रमशिला विश्वविद्यालय का अतीत तभी लौटेगा, जब यहां विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम विक्रमशिला विश्वविद्यालय हो। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का।

उन्होंने कहा कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने राष्ट्रपति को विक्रमशिला की धरोहर को देखने के लिए आमंत्रित किया। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। इसके बाद शाहनवाज हुसैन राष्ट्रपति से मिलने गए थे। शाहनवाज ने बताया कि जब उन्होंने विक्रमशिला विवि की जानकारी देनी चाही तो राष्ट्रपति ने विक्रमशिला के बारे में इतनी सारी जानकारी दे दी कि वे दंग रह गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ज्ञान के समंदर हैं। राष्ट्रपति का यहां आना एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। राष्ट्रपति आए हैं तो विक्रमशिला विवि का गौरव फिर से लौट आएगा। विक्रमशिला को राष्ट्रपति का आशीर्वाद मिल गया है। राष्ट्रपति यहां के पड़ोसी हैं और वे यहां की चिंता भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला का अतीत लौटना चाहिए, यह सभी की दिली इच्छा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *