खरीक :कोसी में आयी बाढ़ का पानी लोकमानपुर के निचले इलाके में फैलने लगा है. बाढ़ का पानी लोकमानपुर के तकरीबन बीस से अधिक घरों में घुस गया है.बाढ़ का पानी लोकमानपुर के निचले इलाकों में घुसने से ग्रामीणों में दहशत है.
Total Downloads: 83
ग्रामीण करने लगे है पलायन
लोकमानपुर में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरातफरी की स्थिति बन गयी है.बाढ़ की दहशत से ग्रामीण गांव से पलायन करने लगे है.
पलायन के लिए नौका का प्रबंध नही
बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोकमानपुर बालू टोला के बाढ़ पीड़ितों के पलायन के लिए प्राशासन की ओर से अब तक नौका परिचालन की मुक़म्मल व्यवस्था नही की गयी है जिससे बाढ़ पीड़ित लोग परेशान है. लोकमानपुर के बाढ़ पीड़ितों ने
ख़रीक अंचलाधिकारी और भागलपुर के जिलाधिकारी से लोकमानपुर के बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अविलम्ब अतिरिक्त नौका परिचालन कराने की मांग की है.

मवेशियों के लिए नही है चारा का प्रबंध
लोकमानपुर में बाढ़ आने से मवेशियों के लिए चारे की कोई व्यवस्था नही है. चारों तरफ पानी ही पानी है. पशुओं को ऊँचे स्थान तक पहुंचा दिया है. पशुपालकों ने प्रशासन से चारे का प्रबंध कराने की मांग की है.
क्या कहते है अंचलाधिकारी
ख़रीक के अंचलाधिकरी विनय शंकर पांडा ने कहा कि लोकमानपुर में बड़ी नाव प्रबध कराने की दिशा में पहल की जा रही है. जल्द ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुकम्मल इंतजाम किया जाएगा.

