नवगछिया : इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक दस किलोमीटर लंबे रिंग बांध निर्माण में जल संसाधन विभाग द्वारा अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है. मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है. वहीं जिला परिषद विपिन मंडल ने कहा कि जल संसाधन विभाग के लापरवाही के कारण किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है.

जिला परिषद विपिन मंडल ने कहा कि अगर किसानों को एक माह के अंदर मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो वह किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे. इस संबंध में जिला परिषद ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को लिखित ज्ञापन भी सौंपा है.

इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बढ़ते जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. वहीं दोयम दर्जे के सड़क निर्माण किए जाने को लेकर जिला परिषद विपिन कुमार मंडल ने इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता लिखित शिकायत करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *