नवगछिया : कटिहार के भाजपा विधायक तार किशोर प्रसाद को राज्य सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने पर नवगछिया के कलवार समाज ने नाराजगी व्यक्त की है. बुधवार को नवगछिया के बिहारी अतिथि सदन में कलवार समाज की एक बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार भगत की अध्यक्षता में आहूत की गई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि बिहार में कलवार समाज की अच्छी खासी आबादी है. ऐसी स्थिति में भी इस समाज को सत्ता के मुख्य धारा से नहीं जोड़ना आश्चर्यजनक है. सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रवीण कुमार भगत ने कहा कि कलवार समाज ने इतिहास में अग्रणी भूमिका दिखाते हुए और दुनिया में देश का नाम रोशन किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

